रविवार, 14 मई 2017

कविता : फूल


 "फूल"

            सुन्दर -सुन्दर फूल जीना सिखाती है ,
         हर मुश्किलों से लड़ना सिखाती है /
चाहे बाधाएं हो कितनी 
उन बाधाओं से लड़ना  सिखाती है /
काँटों में खिलती है और 
हर जगह महकाती है /
    कुछ -कुछ हमसे कहती है फूल ,
    याद रखना मुझको  जाना भूल /

कवि : देवराज कुमार , कक्षा : 7th , अपनाघर 


कवि परिचय :  बिहार के रहने वाले देवराज | आजकल कविताओं के बादशाह माने जाते है | ये हमेशा कुछ नई सोच  के साथ अपनी कविताओं  को ख़ूबसूरत बनाते है | ये क्रिकेट खेल में भी माहिर है|  ए बी डिविलियर्स इनके बेस्ट खिलाडी है | इनको डांस करना बेहद पसंद है | उम्मीद है की ये हमेशा नई सोच के साथ अपनी कविता को लिखेगें | 

कोई टिप्पणी नहीं: