शुक्रवार, 8 सितंबर 2017

कविता :सावन

 " सावन "

सावन का है मौसम आया,
तालाब में है पानी भर आया | 
 बच्चे नहाते तालाब में ,
चिड़िया चहके बैग में |  
चरों तरफ कीचड़ - कीचड़,
लोग रहते हैं भीतर - भीतर | 
सावन का है मौसम आया ,
तालाब में पानी भर आया | 

कवि : अखिलेश कुमार , कक्षा : 7th ,अपनाघर


कवि परिचय : यह हैं अखिलेश कुमार जो की बिहार राज्य से बिलोंग करते हैं | यह पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं | गणित में बहुत समय बिताते हैं | कविता बहुत ही कम लिखते हैं लेकिन जब लिखते हैं तब बहुत ही अच्छा लिखते हैं | इनसे घरवालों की बहुत उम्मीदें हैं | 

कोई टिप्पणी नहीं: