मंगलवार, 6 मार्च 2018

कविता : भगवान से प्रार्थना

" भगवान से प्रार्थना "

हमारी जिंदगी पल भर की है, 
ये एक दुनियाँ की सच्चाई है |  
शायद इसीलिए तो लोग, 
उम्र के लिए करते कारवाही | 
फल से भरी थाली लेकर, 
मंदिर में प्रार्थना है करते | 
हाथ जोड़कर कुछ समय, 
उनका ही गुणगान करते | 
सभी इच्छा करते मनचाही, 
हमारी जिंदगी पल भर की है, 
ये ही दुनियाँ की सच्चाई हैं | 

नाम : देवराज कुमार , कक्षा : 7th , अपनाघर 


कवि परिचय : यह हैं देवराज कुमार जो की बिहार जिले के रहने वाले हैं | पढ़ाई  में बहुत अच्छे हैं और इसके आलावा डांस भी बहुत अच्छा कर लेते हैं| हर वक्त कुछ नया करना चाहते हैं |  

कोई टिप्पणी नहीं: